फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Online pistol factory busted in Meerut two arrested

Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Apr 2023 03:45 PM IST
सार

मेरठ में ऑनलाइन चल रही तमंचा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार निकाय चुनाव में खून-खराबे के लिए हथियार तैयार किए जा रहे थे। मौके से बने व अधबने तमंचे भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Meerut Online pistol factory busted in Meerut two arrested
तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। 23 तमंचे और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं। आईजी की तरफ से पुलिस टीम को 50 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर डिमांड पर तमंचे बनाते थे। तमंचों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर उनका रेट तय किया जाता था।
विज्ञापन


इन हथियारों का इस्तेमाल चुनाव में खून-खराबा करने के लिए किया जाना था। ढाई से तीन हजार रुपए में बेचा जाता था। पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। किसको तमंचे सप्लाई किए गए इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने चार लोगों को बनाया निवाला, बेबस ग्रामीण, वन विभाग भी पकड़ने में फेल

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देशो के चलते आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को अपराध नियंत्रण टीम नगर क्षेत्र मेरठ एवम थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की सयुक्त कार्यवाही के दौरान फौजी मार्किट फैजान गार्डन के सामने खंडहरनुमा मकान में अवैध रूप से संचालित असलाह फैक्टरी (शस्त्र बने व अधबना अस्लाह व अवैध शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण ) बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  
 

बरामदगी का विवरण-
- 14 अदद चालू तमंचा 
-09 अदद तमंचे छोटे व बड़े  315 बोर नाजायज (बिना चालू हालत),
- 01 अदद पोनिया (चालू हालत में) 
- एक अदद रायफल 315 बोर (बिना चालू हालत) 
- एक ड्रिल मशीन,
- एक खैरात मशीन का शिंकजा,
- 32 अधबने हैमर /ट्रैगर
-  05 अधबने गुटके बाडी को नाल से जोड़ने वाले
- 1 अधबनी नाल लोहा
- 07 अदद छोटे बड़े बरमे 
- 07 अदद छोटी बड़ी रेतिया 
- 02 अदद डाई लोहा
- 12 चूड़ी काटने की टप
- 12 रिपिट बनाने की लोहे की छोटी बड़ी राड
- 05 अदद छोटी बड़ी छेनी
- 02 अदद छेद करने की सुम्भी
- 02 अदद छोटे व बड़े पेचकस
-1 निशान बनाने की नुकीली राड लोहा
-04 गुनिया लोहा 10 पत्ती लोहा व लोहे के स्क्रू करीब 250 ग्राम  

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.इलियास पुत्र हकीमुल्ला निवासी शहजाद कालोनी फतेहउल्लापुर रोड मिलन पैलेस के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ। 
2.परवेज पुत्र मौ आजम निवासी ग्राम लड़पुरा किला रोड थाना भावनपुर मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed