फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worker fell from under construction tank, seriously injured

Meerut News: निर्माणाधीन टंकी से गिरा मजदूर, गंभीर घायल

Thu, 30 Mar 2023 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Worker fell from under construction tank, seriously injured
रोहटा (मेरठ)। विकास खंड रोहटा क्षेत्र के गांव अरनावली में जल निगम द्वारा पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवारर को पानी की टंकी पर काम कर रहा एक मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ में शोभापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जल निगम का ठेकेदार यतेंद्र सिंह गांव अरनावली में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कई माह से करा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे मजदूर टंकी का लिंटर डाल रहे थे। इसी बीच एक मजदूर गांव कंधरपुर थाना आंवला जिला बरेली निवासी अजय पाल (19) पुत्र भगवानदास पैर फिसलने से टंकी से नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को ठेकेदार ने बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed