{"_id":"5d3459c68ebc3e6cdd4a971d","slug":"women-fire-in-alchohal-shop-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में महिलाओं ने ठेके में घुसकर सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, पेटियों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में महिलाओं ने ठेके में घुसकर सड़क पर फेंकी शराब की बोतलें, पेटियों में लगाई आग
Sun, 21 Jul 2019 05:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब की बोतलों को लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में रविवार को महिलाओं ने देशी शराब के ठेके में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान महिलाओं ने ठेके के भीतर रखी बोतलों को आग के हवाले कर दिया। ठेके के मालिक ने डेढ लाख का नुकसान होने की बात कही है
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुलिमानपुर मार्ग पर रविवार सुबह मानपुर गांव की महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और ठेका खोलने का विरोध किया।
विज्ञापन
ठेके के मालिक योद्धा सिंह का आरोप है कि महिलाए पुरुष और बच्चे ठेके पर पहुंचे और ठेके के भीतर घुस गए। यहां उन्होंने बोतलों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाहर खड़े युवकों ने पेटियों में आग लगा दी। काफी देर तक हंगामा करने के बाद लोग वहां से गए। ठेके के मालिक न बताया कि ठेके पर तकरीबन डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।