{"_id":"59a902a74f1c1b1e278b4b58","slug":"woman-with-rap-the-victim-narrated-to-the-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा लगाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा लगाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता दो दिन से पति के साथ थाने और चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने पीड़िता को टरका दिया। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर शिकायत की। इस दौरान पीड़िता ने कप्तान को आपबीती सुनाई और इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। 28 अगस्त की रात नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला की कनपटी पर तमंचा तान दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी महिला की एक साल की बेटी की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
अगले दिन पीड़िता ने घर आने पर पति को आपबीती सुनाई। पीड़िता पति के साथ पिलोखड़ी चौकी पहुंची, लेकिन पुलिस ने थाने में तहरीर देने को कहा। आरोप है कि थाना पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार रात आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/