फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman murdered in Muzaffarnagar dead body found in forest

मुजफ्फरनगर: महिला की हत्या कर शव गठरी में बांध जंगल में फेंका, वृद्ध ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

Thu, 05 Sep 2019 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Muzaffarnagar dead body  found in forest
जंगल में मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरूवार एक महिला का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: जांच में उलझी पुलिस, नहीं खुला दंपती की मौत का राज, अब ऐसे हो सकता है खुलासा
विज्ञापन


भोप थानाक्षेत्र के ग्राम युसूफपुर के जंगल में गुरूवार सुबह एक तीस वर्षीय महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने 100 डायल को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या कर शव को गठरी में बांधकर फेंका गया है। महिला के शव की शिनाख्त की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटियां पैदा होने पर दो महिलाओं को दिया तीन तलाक, एसएसपी बोले- जल्द दिलाया जाएगा न्याय

उधर खतौली क्षेत्र में एक वृद्ध ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास मौजूद युवकों ने वृद्ध को नहर में कूदता देख बचाने का प्रयास किया और नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने वृद्ध को गंगनहर से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed