मुजफ्फरनगर जिले के गांव लाड़पुर में कारोबारी दंपती मनोज और सीमा की मौत के मामले की जांच में पुलिस उलझ गई है। मृत दंपती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को जांच पड़ताल करने के लिए कोई क्लू नहीं मिल सका है। अब मात्र परिजनों से पूछताछ और मृत दंपती के मोबाइलों की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस की जांच टिक गई है। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
मर्डर: जांच में उलझी पुलिस, नहीं खुला दंपती की मौत का राज, अब ऐसे हो सकता है खुलासा
लाड़पुर गांव के मृत दंपती की घटना के मामले में पुलिस को उम्मीद थी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जांच करने का कोई आधार अवश्य मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पीएम रिपोर्ट में पुलिस को सफलता मिलने का कोई क्लू नहीं मिल सका है। मनोज के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या वजह रही होगी इसका पता लगाना पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। पुलिस पहले कारोबार को लेकर जांच में जुटी, फिर दंपती के बीच विवादों को लेकर जांच की और मनोज के बारे में ग्रामीणों से भी जांच करने को गोपनीय तरीके से जानकारी ली गई।
यह भी पढ़ें: मायके से पत्नी नहीं आई साथ, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में कही ये बात
इन सब बिंदुओं पर जांच के बाद अभी तक पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। अब पुलिस के पास मात्र जांच पड़ताल करने को दो विकल्प बचे हैं। पहला विकल्प परिजनों से मृत दंपती के बीच विवाद रहने और दूसरा घटना से पहले मनोज और उसकी पत्नी सीमा ने अपने मोबाइल फोन से किससे बातचीत की थी। मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल भी पुलिस को संजीवनी देने का काम करेगी। पुलिस ने इसको लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। अब पुलिस को जांच पड़ताल करने में समय भी लग सकता है।
मृत दंपती के बीच मारपीट के सबूत भी नहीं मिले
पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह मौका-ए वारदात पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिल सका, जिससे यह साबित हो सके कि मृत दंपती की मौत होने से पहले उनमें किसी बात को लेकर मारपीट हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मारपीट होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: दरोगा सुसाइड: उजड़ गई परिवार की खुशियां, रह गया जिंदगीभर का गम...
पुलिस का मानना है कि मनोज ने पत्नी सीमा की हत्या करने को लाइसेंसी बंदूक ही उठाई। पहले पत्नी की हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सबकुछ घटना कमरे में ही घटी। परिवार के किसी सदस्य ने कुछ नहीं देखा। परिवार की महिलाओं ने दंपती के बीच कहासुनी होने की आवाज जरूर सुनी।