फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two husbands divorced his wifes after daughter was born in Meerut

बेटियां पैदा होने पर दो महिलाओं को दिया तीन तलाक, एसएसपी बोले- जल्द दिलाया जाएगा न्याय

Thu, 05 Sep 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two husbands divorced his wifes after daughter was born in Meerut
तीन तलाक पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

दो महिलाओं को बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों ने सताया और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाएं बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपनी व्यथा बताई। एसएसपी ने दोनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी युवती की शादी चार साल पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी युवक से हुई थी। युवती ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति खराब हो गया। जब दूसरी बेटी जन्मी, तो ससुराल वाले बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि मायके से रुपये लाने तक का दबाव बनाया गया। इसके बाद पति ने भी उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर ले ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका, पंचायत पर लगाया ये आरोप, पति कर रहा दूसरा निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में, सरधना थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर निवासी युवती की शादी 2016 में मुजफ्फरनगर के गांव खोखनी निवासी युवक से हुई थी। ससुरालिए शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दो बेटियों के पैदा होने के बाद तो अत्याचार बढ़ गया। तीन सितंबर को पति और ससुराल वालों ने उसे पीटा। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह उस महिला को घर लाना चाहता है, इसलिए उसे निकाल दिया।

दोनों महिलाओं की बात सुन ली है। भावनपुर और सरधना थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। महिलाओं को इंसाफ दिलाया जाएगा। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed