फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman attacked in Madhavapuram, two communities face to face

माधवपुरम में युवती पर हमला, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked in Madhavapuram, two communities face to face
मेरठ। माधवपुरम में एक युवती पर जानलेवा हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि एक युवती दवा की कंपनी में काम करती है। युवती दवा देने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर गई थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने युवती पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी लगते युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
युवती पर हमले की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। बजरंग दल के महामंत्री हिमांशु शर्मा ने एसपी सिटी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा है कि मारपीट के साथ पथराव भी किया है। युवती से छेड़छाड़ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed