{"_id":"61e7efb1b86ce022d91ce0fb","slug":"winter-havoc-continues-fog-and-cloudy-forecast-for-the-next-48-hours-minimum-temperature-decrease-continuous","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का कहर जारी : न्यूनतम तापमान लगातार घटने से जनजीवन बेहाल, अगले 48 घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का कहर जारी : न्यूनतम तापमान लगातार घटने से जनजीवन बेहाल, अगले 48 घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान
Wed, 19 Jan 2022 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन
Meerut Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। घना कोहरा और बदली छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को गलन बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी ठंड से निजात नहीं दिला सकी।
बीते चार दिनों से मैदानी इलाकों में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। मेरठ में पिछले चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ और आसपास क्षेत्र में यही हालात रहेंगे।
सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री और रात का सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।

क्या है कोल्ड डै कंडीशन
जब कई दिनों तक धूप न निकले। अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे और रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास रहे तो यह कोल्ड डे यानी गंभीर ठंड वाला दिन होता है। मेरठ में चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: गरमाया सियासी तापमान: सालभर चले शब्दबाण, मिले तो मुस्कुराए नरेश टिकैत और संजीव बालियान, बोले-किसान सब जानते हैं
घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान
बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि
-गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
-दिन में गर्म पानी का सेवन करते रहें।
-कोहरे में मॉर्निंग वॉक पर न निकलें।
-घर में रूम हीटर या ब्लोवर का प्रयोग करें।