फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter havoc continues: fog and cloudy forecast for the next 48 hours, minimum temperature decrease continuous

सर्दी का कहर जारी : न्यूनतम तापमान लगातार घटने से जनजीवन बेहाल, अगले 48 घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान 

Wed, 19 Jan 2022 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jan 2022 04:32 PM IST
सार

बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

विज्ञापन
Winter havoc continues: fog and cloudy forecast for the next 48 hours, minimum temperature decrease continuous
Meerut Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। घना कोहरा और बदली छाए रहने के आसार हैं। मंगलवार को गलन बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन वह भी ठंड से निजात नहीं दिला सकी। 
विज्ञापन


बीते चार दिनों से मैदानी इलाकों में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड दर्ज की जा रही है। मेरठ में पिछले चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ और आसपास क्षेत्र में यही हालात रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री और रात का सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कोल्ड डै कंडीशन
जब कई दिनों तक धूप न निकले। अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे और रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास रहे तो यह कोल्ड डे यानी गंभीर ठंड वाला दिन होता है। मेरठ में चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: गरमाया सियासी तापमान: सालभर चले शब्दबाण, मिले तो मुस्कुराए नरेश टिकैत और संजीव बालियान, बोले-किसान सब जानते हैं

घंटे तक कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान 
बीते चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि

-गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। 
-दिन में गर्म पानी का सेवन करते रहें। 
-कोहरे में मॉर्निंग वॉक पर न निकलें। 
-घर में रूम हीटर या ब्लोवर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed