फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   What did Tantric do with the girl in the technique of tantra? Delhi GTB Hospital recruitment

तांत्रिक ने तंत्र विद्या में युवती के साथ ये क्या कर डाला, दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती

Tue, 27 Mar 2018 11:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 27 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
What did Tantric do with the girl in the technique of tantra? Delhi GTB Hospital recruitment
फाइल फोटो

बागपत के एक मोहल्ले में तांत्रिक ने तंत्र विद्या के दौरान एक युवती का हाथ जला दिया। बेहोशी की हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका हाथ भी काटना पड़ सकता है। परिजनों ने कोतवाली में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 
पुराना कस्बा बागपत निवासी बबलू ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बेटी एक माह से बीमार चल रही थी और मानसिक रूप से भी परेशान थी। 16 मार्च को वे बेटी को लेकर शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में रहने वाले तांत्रिक नौशाद के पास लेकर चले गए। तांत्रिक ने उनसे कहा कि वह लड़की को ठीक कर देगा। इसका इलाज करने में 20 हजार रुपये का खर्च होगा। इस पर परिजनों ने उसे 20 हजार रुपये दे दिए। तांत्रिक ने रात्रि नौ बजे लड़की और उसके परिजनों को अपने पास बुलाया और लड़की को अंदर कमरे में ले गया। परिजन कमरे के बाहर खड़े हो गए। तांत्रिक ने परिजनों ने कहा कि तंत्र विद्या के दौरान लड़की चीखे तो कोई भी अंदर मत आना। 
विज्ञापन


इसके बाद तांत्रिक ने लड़की का हाथ दीये की लो के ऊपर रख दिया। थोड़ी देर में युवती का हाथ जलने लगा तो उसने चीखना शुरू कर दिया। काफी देर तक उसका हाथ दीये की लौ के ऊपर रहा। युवती दर्द सहन नहीं कर पाई और वह बेहोश हो गई। तीन घंटे बाद तांत्रिक कमरे से बाहर आया और परिजनों से कहने लगा कि युवती के अंदर से सारे भूत निकाल दिए हैं, अब इसे घर ले जाओ। परिजन युवती को घर ले आए। दो दिन तक जब युवती को होश नहीं आया तो वे उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से युवती को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया। दिल्ली अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका हाथ भी काटना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : तंत्र-मंत्र के लिए कब्र से निकाला मासूम बच्ची का शव, देखिए तस्वीरें

What did Tantric do with the girl in the technique of tantra? Delhi GTB Hospital recruitment
फाइल फोटो

इस संबंध में बबलू ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तांत्रिक नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ धारा 326 में रिपोर्ट दर्ज कराई। तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

होश में नहीं आई युवती
तंत्र विद्या का शिकार हुई युवती कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बेहोशी की हालत में है। उसे थोड़ी देर के लिए होश आता है और कुछ बोलने का भी प्रयास करती है, लेकिन कुछ बोल नहीं पाती। उसके होश में आने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed