पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछले दिनों हुई तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकल आई, लेकिन वातावरण में नमी बनी रहने से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
2 of 5
मेरठ का मौसम फिर बदल गया।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम में लगातार बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।
3 of 5
शनिवार को मेरठ में हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
बीते सप्ताह तक क्षेत्र में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं बारिश के बाद तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है और गर्म हवाओं का असर भी कम हुआ है। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस किया जा रहा है।
4 of 5
मेरठ में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने से गर्मी का प्रकोप फिलहाल नियंत्रित रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने पर उमस बढ़ सकती है।
5 of 5
मेरठ में शनिवार को हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
यह मौसम फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। उधर, लोगों ने भी बारिश के बाद मिली राहत पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा।
ये भी देखें...
किेशोरी की हत्या: सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव