फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of teenage girl: Step brother and maternal uncle strangulated her with a scarf

किशोरी की हत्या: सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव

Sun, 31 May 2026 10:04 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 31 May 2026 10:04 AM IST
सार

Meerut News: हुमायूंनगर में सानिया की हत्या कर शव आम के बाग में छिपा दिया गया। पुलिस ने छह घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह तक भाई सोएब पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। 

विज्ञापन
Murder of teenage girl: Step brother and maternal uncle strangulated her with a scarf
सानिया की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर में शुक्रवार रात 17 साल की किशोरी सानिया की गला दबाकर हत्या कर शव नरहाड़ा गांव के बाग में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी के जाकिर कॉलोनी निवासी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया। सरताज ने प्रेम प्रसंग के शक में किशोरी के सौतले भाई सोएब के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस आरोपी सोएब को तलाश रही है।
विज्ञापन

 

Murder of teenage girl: Step brother and maternal uncle strangulated her with a scarf
गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी मामा। - फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि नरहाड़ा स्थित आम के बाग में किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सीओ व लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने नरहाड़ा गांव की ओर आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे आरोपियों की पहचान हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी के पिता जावेद और जाकिर कॉलोनी निवासी मामा सरताज से पूछताछ की। सरताज ने कबूल किया कि जावेद की पहली पत्नी के बेटे सोएब के साथ मिलकर उसने शुक्रवार रात 11 बजे दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद रात लगभग तीन बजे और शव आम के बाग में झाड़ियों में छिपा दिया।
 
विज्ञापन

दो महीने पहले मामा ने ली थी जिम्मेदारी
सरताज ने पुलिस को बताया कि किशोरी के मोबाइल पर बात करने से पूरा परिवार परेशान था। दो महीने पहले वह बिना बताए कहीं चली गई थी। परिवार के लोगों ने उससे बोलना छोड़ दिया था। उस दौरान उसने किशोरी की जिम्मेदारी यह कहकर ली थी कि वह उसे समझा देगा। उसका कहना है कि इसके बाद भी वह मोबाइल पर बात और चैटिंग करती थी। इसी वजह से उन्होंने हत्या की। वारदात के दौरान जावेद अपनी पत्नी शाहजहां के साथ ससुराल गया था।
 

किशोरी के पिता ने कीं दो शादियां
सरताज ने बताया कि उसका बहनोई जावेद कारपेंटर है। जावेद ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी शबनम की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। शबनम के बेटा सोएब और बेटी शबनूर हैं। बाद में जावेद ने सरताज की बहन शाहजहां से दूसरी शादी कर ली थी। शाहजहां पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसका तलाक हो गया था। जावेद और शाहजहां के बड़ी बेटी सानिया और छोटी सोनम हुई थीं।

पांच किमी दूर बाइक पर रखकर ले गए शव, ऐसे हुआ खुलासा
आरोपियों ने हुमायूंनगर स्थित जावेद के घर में हत्या की। इसके बाद शव बाइक पर रखकर पांच किमी दूर नरहाड़ा गांव के बाग में ले गए। यहां झाड़ियों में शव फेंककर आरोपी भाग गए। किशोरी के गले पर निशान थे। आरोपियों ने हत्या से पहले उसे पीटा भी था। पुलिस ने 84 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। इसमें आरोपी शव ले जाते दिखे। बाइक जावेद की थी। सरताज बाइक चला रहा था। बीच में किशोरी का शव बैठाने की स्थिति में रखा था। उसके पैर भी जमीन से घिसट गया था। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी थी। तभी जावेद बेटी के लापता होने की तहरीर लेकर थाने पहुंचा। उसने शव के फोटो देखकर पहचान कर ली और वारदात का खुलासा हो गया।

 

ये बोले एसपी
किशोरी के हत्यारोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौतले भाई की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात में प्रयोग की गई बाइक और दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) व 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed