फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Welcome New Year 2020 with Kairal

नववर्ष 2020 का कैरल के साथ स्वागत

Wed, 01 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Welcome New Year 2020 with Kairal
नववर्ष 2020 का कैरल के साथ स्वागत
विज्ञापन

मेरठ। ‘नया साल मुबारक, प्रभु ने हमें दिखाया 2020, नया साल मुबारक’ जैसे गीतों के साथ शहर के सभी चर्च में वॉच नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई और केक काटा गया। मसीह समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर न्यू ईयर की बधाई दी। कई चर्च में कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। कलीसिया के गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए।
सभी चर्च में वॉच नाइट सर्विस रात्रि 11:00 बजे देश में अमन शांति की दुआ के साथ आरंभ हुई। सिटी मैथोडिस्ट चर्च मिशन कंपाउंड में ‘नये साल का नया दिन, जीवन में इतमिनान लाएगा, जो काम रुके हैं वो पूरे होंगे’ जैसे गीत गए। रैव्ह. ईमानुएल मसीह ने प्रार्थना कराई। इस दौरान नये साल के लिए प्रोमिस और बाइबल वर्ड बांटे गए। ब्रदर ललित स्टीफन ने कहा कि नया वर्ष मसीह समाज के लिए नहीं पूरे देश के लिए उन्नति, प्रेम, शांति लेकर आएगा।
विज्ञापन

इन चर्च में हुई प्रार्थना
सेंट थॉमस चर्च बच्चा पार्क में रैव्ह. परितोष नोयल और रैव्ह. रोडरिक विक्टर, छावनी स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में चमन कंफर्ट और कमलेश कंफर्ट, सेंट जोसेफ चर्च में फादर जॉन चिम्मन और फादर मैथ्यू, सेंट लुक्स चर्च में फादर राज, सेंट पीटर्स चर्च में फादर लोरेंस, शास्त्रीनगर स्थित ईसीआई चर्च रैव्ह. डेनियल मसीह, साकेत स्थित दुआ का घर में रैव्ह. फिनी अब्राहम, नंगलाबट्टू स्थित एबीसी चर्च रैव्ह. दिनेश चंद्र, सिविल लाइंस स्थित अनंत आशा प्रार्थना भवन रैव्ह. आनंद मसी, सेंट जांस चर्च में रैव्ह. रिनवी नोयल, अब्दुल्लापुर स्थित सर्वेंट ऑफ गॉड मिनिस्ट्री रैव्ह. जोय हावर्ड, मलियाना स्थित पेंटी कोस्टल चर्च रैव्ह. विजय चौहान, कंकरखेड़ा बाईपास स्थित मार्थमा चर्च में फादर जेम्स डिसूजा, जंगेठी स्थित कैथोलिक चर्च में फादर करियापुस ने प्रार्थना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed