फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting tomorrow: polling parties leave for the booths today, voting tomorrow at 1172 centers in Meerut

मतदान कल: चुनाव प्रचार का शोर थमा, आज बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, मेरठ में 1172 केंद्रों पर कल होना है मतदान

Wed, 09 Feb 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Feb 2022 12:26 PM IST
सार

पांच विधानसभा सीटों के लिए विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना होंगे।  जनपद में 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन
Voting tomorrow:  polling parties leave for the booths today, voting tomorrow at 1172 centers in Meerut
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब बारी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने की आ गई है। आज मेरठ में तीन स्थानों पर पोलिंग पार्टियों के रवाना किए जाने की व्यवस्था है। बारिश की संभावना को देखते हुए विक्टोरिया पार्क में जर्मन हैंगर लगाया गया है। वहीं, पहली बार तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

पांच विधानसभा सीटों के लिए विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना होंगे। बुधवार सुबह सात बजे से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में कल सुबह सात बजे से होगी वोटिंग,1540 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था, हर दो घंटे में मिलेगा मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 25 हजार 849 मतदाता हैं। इनमें से 14 लाख 28 हजार 672 पुरुष मतदाता, 11 लाख 96 हजार 954 महिला मतदाता और 218 अन्य मतदाता हैं। वहीं, जनपद में 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं।

सात विधानसभा सीट पर 80 प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि 1540 बूथों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए 283 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 27 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जनपद में 409 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को पिंक बूथ (महिलाओं द्वारा संचालित) बनाया गया है। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को मॉडल बूथ भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed