फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voting tomorrow: Webcasting will be arranged in 1540 booths in meerut

यूपी चुनाव: मेरठ में कल सुबह सात बजे से होगी वोटिंग,1540 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था, हर दो घंटे में मिलेगा मतदान प्रतिशत

Wed, 09 Feb 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Feb 2022 11:46 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 25 हजार 849 मतदाता हैं। हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत जारी करने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।जनपद में 409 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान के दिन अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों में मतदान कर्मियों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
Voting tomorrow: Webcasting will be arranged in 1540 booths in meerut
polling parties - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस फरवरी को पहले चरण में मेरठ जिले में होने वाले मतदान के लिए तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत जारी करने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रतिशत के लिए एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


विधानसभावार अधिकारियों की तैनाती में सिवालखास के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए मोती लाल व्यास 7017300812, सरधना के लिए प्रोबेशन अधिकारी अजीत सिंह, 7518024005, किठौर के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी , पंखुरी जैन 8447216635, कैंट के लिए सुशील कुमार, बाल विकास अधिकारी दौराला/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, 7037676370, शहर के लिए जावेद खान, परियोजना अधिकारी, नेडा, 9415609062, दक्षिण के लिए प्रदीप सिंह, सहायक निबन्धक सहकारिता, 9528371384 को सह नोडल अधिकारी नामित कर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


1540 बूथों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था 
मेरठ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 25 हजार 849 मतदाता हैं। इनमें से 14 लाख 28 हजार 672 पुरुष मतदाता, 11 लाख 96 हजार 954 महिला मतदाता और 218 अन्य मतदाता हैं। वहीं, जनपद में 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात विधानसभा सीट पर 80 प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि 1540 बूथों पर वेबकॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए 283 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 27 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जनपद में 409 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को पिंक बूथ (महिलाओं द्वारा संचालित) बनाया गया है। प्रत्येक विधान सभा में एक-एक बूथ को मॉडल बूथ भी बनाया गया है।

ईवीएम के लिए भी तैनात अधिकारी
वहीं, ईवीएम के लिए एडीएम (भूमि अध्याप्ति) सुल्तान अशरफ 9454416683 और पीपी अत्री, प्रधानाचार्य, आईटीआई  8077725066 को नामित किया गया है। वहीं, अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए  कन्ट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ को 0121-2666710, 2666720,  2666730, 2666740 या टोल फ्री नम्बर 1950 पर दी जा सकती है।

अस्पतालों में मतदान कर्मियों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित
मेरठ। मतदान के दिन अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों में मतदान कर्मियों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित रहेंगे। अगर किसी की तबियत बिगड़ती है तो मतदान केंद्र तक 10 मिनट से कम समय में एंबुलेंस पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मतदान के दौरान मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क पर आशा और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क के जरिए मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने के लिए दस्ताने दिए जाएंगे।

मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने पहुंचा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में रहेंगी। चुनाव कर्मियों के लिए मेडिसिन किट के साथ ही अतिरिक्त किट भी रखी गई हैं। सीएमओ ने मतदाताओं से मास्क लगाकर मतदान केंद्र पर पहुंचने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है।

बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था
एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट निकलेगा। हर मतदाता को जो दस्ताने दिए जाएंगे, उन्हें एक पॉलीबैग में बंद करके नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा, जहां से उसे बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए ले जाया जाएगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निकाय को सौंपी है। 11 फरवरी को बायोवेस्ट का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed