मेरठ जनपद में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर देहात क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म और जाति सूचक शब्द हटवाए। करीब 103 वाहनों के चालान काटे और कई को चेतावनी देकर छोड़ा। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की।
सरधना में देवी मंदिर तिराहा, सलावा चौकी मुल्हेड़ा चौकी पर यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने मुख्य मार्गों व चौराहों पर वाहनों को रोककर चेक किया। संदिग्ध वाहनों को खुलवाकर तलाशी कराई।
2 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 25 वाहनों का चालान किया गया। इनमें बगैर हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, गलत दिशा से वाहन चलाने, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों का ई-चालान किया।
3 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रोहटा में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूठ गंग नहर का पुल, रासना कॉलेज, कैथवाड़ी तिराहा, कल्याणपुर चौपला, पुरा महादेव चौक पर चेकिंग अभियान चलाया।
4 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मवाना में 17 वाहनों के चालान किए गए। क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा व थाना प्रभारी अजय कुमार ने पुलिस के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की। दो बाइकों पर जातिगत नाम लिखे थे। उनका चालान किया। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठे मिलने पर 13 बाइकों का चालान किया। काली फिल्म चढ़ी दो कारों का चालान किया गया। हस्तिनापुर में थाना पुलिस ने उधम सिंह चौक, सैफपुर मार्ग, गणेशपुर तिराहा आदि जगह जांच की। यहां चार वाहनों का चालान हुआ।
5 of 7
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किठौर थाना पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच कर करीब 30 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने हापुड़ तिराहा, मवाना तिराहे पर जांच की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बहसूमा में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान सात वाहनों का चालान किया।
यह भी पढ़ें: Meerut News: घर में चल रही थी बरात के स्वागत की तैयारी, रात को दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड, टूटा रिश्ता