पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर में जहां एक अनियंत्रित कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई तो वहीं शामली में बुधवार देर रात एक वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। डंपर से टकराते ही वैगनआर के परखचे उड़ गए। हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक साथ तीन घरों के चिराग बुझा डाले। यही नहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा हादसा सहारनपुर के बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ। यहां तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे देखें इन दोनों हादसों की तस्वीरें।
2 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।
3 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वैगनआर में सवार तीन दोस्तो आदिल पुत्र महबूब, सादिक पुत्र फरीद, टोनी उर्फ शोएब पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला रायजादगान कांधला की मौत हो गई। जबकि 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
4 of 6
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बिहारीगढ़ l दिल्ली देहरादून हाईवे पर शेरपुर के निकट सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन अन्य अस्पताल ले गए।
5 of 6
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
घटना बुधवार की देर रात 11:30 बजे की है। उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव तेलपुरा निवासी शहबाज , सादिक , मसूर , सरफराज कार द्वारा सहारनपुर से तेलपुरा अपने घर आ रहे थे । शेरपुर के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।कार में सवार शहबाज (20) पुत्र खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई।