फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vechile illusion to farmer in heavy smog

घने कोहरे में वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 14 Jan 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
vechile illusion to farmer in heavy smog
बहसूमा। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित मोड़ खुर्द के समीप सोमवार तड़के घने कोहरे के दौरान गन्ने से लदी बुग्गी को पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। इससे बुग्गी पर बैठा किसान उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौैत हो गई। उसके भतीजे ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम सदरपुर निवासी किसान सोहनपाल (65) पुत्र नत्थू सोमवार तड़के करीब पांच बजे गन्ने से लदी बुग्गी लेकर टिकौला शुगर मिल जा रहा था। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग स्थित मोड़ खुर्द के समीप घने कोहरे की वजह से पीछे से अज्ञात वाहन ने पीछे से बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे किसान सोहनपाल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान गांव के युवक दौड़ लगाते हुए वहां से गुजरे। उन्होंने इसकी जानकारी मोड़ खुर्द के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र फौजी को दी। धर्मेंद्र फौजी से सूचना पाकर पहुंची पुलिस और गंभीर रूप से घायल सोहनपाल को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर भतीजे महकार पुत्र रामकिशन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed