{"_id":"6053274137668d5db546f6f2","slug":"uttar-pradesh-news-fake-liquor-make-busted-in-meerut-and-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में खाली बोतलें बरामद और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में नकली शराब बनाने का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में खाली बोतलें बरामद और...
Thu, 18 Mar 2021 03:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नकली शराब बनाने का भंडाफोड़ किया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आबकारी विभाग ने जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में अवैध शराब बनाये जाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फ्लैट से भारी मात्रा में मिलावटी शराब के अलावा स्प्रिट, खाली बोतलें और विभिन्न कंपनियों के ढक्कन व रैपर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले हुई यह कार्रवाई नकली शराब कारोबार के बड़े संकेत दे रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यहां काफी लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आबकारी विभाग की टीम और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब के इस कारोबार का मुख्य सूत्रधार कौन है। आखिर किसके इशारे पर इतने बड़े स्तर पर यह मिलावटी शराब तैयार करने का खेल चल रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां, देखिए तस्वीरें
वहीं जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी, जिसको विभागीय टीम ने पुष्ट किया और आज कार्रवाई करते हुए पूरे खेल का भंडाफोड़ किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/