फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा पहली बार... 200 कैमरों में कैद हुए 52 तेंदुए, पढ़िए अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 11:07 AM IST
कपिल kapil नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर
नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jun 2020 11:07 AM IST
सार

  • राजाजी टाइगर रिजर्व से बड़ी संख्या में आ रहे हैं सहारनपुर के वन क्षेत्र में
  • राजाजी टाइगर रिजर्व से शिवालिक की पहाड़ियां जुड़ी हुई हैं
  • 200 कैमरों में पहली कैद हुए 52 तेंदुए, वन विभाग उत्साहित

विज्ञापन
Uttar Pradesh News, 52 leopards have been captured in 200 cameras in the area of Shivalik Forest Division of Saharanpur
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : वन विभाग

वनों से खुशहाली की खबर आई है। दो-चार नहीं बल्कि पूरे 52 तेंदुओं की मौजूदगी का डाटा सहारनपुर वन परिक्षेत्र के शिवालिक वन प्रभाग के क्षेत्र में मिला है। करीब 200 कैमरों में ये तेंदुए विभिन्न वन क्षेत्रों में कैद हुए हैं। जो यह बताने के लिए काफी है कि शिवालिक वन क्षेत्र में तेंदुए तेजी से अपना आवास बना रहे हैं। इसकी अहम वजह यह सामने आई है कि राजाजी टाइगर रिजर्व से तेंदुए निकलकर अब सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों के जंगल में आ रहे हैं।

Uttar Pradesh News, 52 leopards have been captured in 200 cameras in the area of Shivalik Forest Division of Saharanpur
शिवालिक वन क्षेत्र में कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : वन विभाग

सहारनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवालिक के वन क्षेत्रों में नवंबर माह में तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी वन विभाग को मिली। इसकी पुष्टि के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड लाइफ फंड) की ओर से करीब 20 कैमरे लगाए गए। इनमें 20 से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी ने वन विभाग को भी चौंका दिया। वन विभाग ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के साथ मिलकर कई जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाने का निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट

Uttar Pradesh News, 52 leopards have been captured in 200 cameras in the area of Shivalik Forest Division of Saharanpur
शिवालिक वन क्षेत्र में कैमरे में कैद हुए तेंदुए - फोटो : वन विभाग

इसके बाद कैमरा ट्रैप लगाकर शिवालिक के मोहंड, बादशाही बाग और शाकुंभरी रेंज में तेंदुओं के पगमार्क की खोजबीन की गई। जहां तेंदुआ का मूवमेंट बार-बार आया, वहां 200 कैमरे ट्रैप लगाने का निर्णय लिया गया। मॉनिटरिंग में शिवालिक की तीन रेंज में 52 तेंदुओं का मूवमेंट मिला। जिसे सहारनपुर वन परिक्षेत्र और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से डेटा तैयार कर डॉक्यूमेंट बनाया गया है। अब इसे उत्तर प्रदेश सरकार के वन महकमे को भेजने की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें: सिस्टम रहा सुस्त, चलता रहा अनामिका शुक्ला का खेल, अब सामने आईं ये अहम बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh News, 52 leopards have been captured in 200 cameras in the area of Shivalik Forest Division of Saharanpur
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : वन विभाग

ये बात आई सामने
राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से तेंदुओं का मूवमेंट सहारनपुर के वन परिक्षेत्र की ओर हुआ है। कुछ तेंदुए तो अब स्थायी तौर पर अपनी टेरीटरी बना चुके हैं, जबकि कुछ अब भी राजाजी से सहारनपुर के वनों की ओर मूवमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh News, 52 leopards have been captured in 200 cameras in the area of Shivalik Forest Division of Saharanpur
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : वन विभाग

राजाजी टाइगर रिजर्व से शिवालिक की पहाड़ियां जुड़ी हुई हैं। वन क्षेत्र भी सहारनपुर का विकसित हुआ है। वन्य जीवों के भोजन और पानी की अच्छी उपलब्धता है। 200 कैमरों में 52 नर, मादा और बच्चे सहित तेंदुओं की तस्वीरें कैद हुई हैं। यह अच्छा संकेत है। - वीके जैन, वन संरक्षक, सहारनपुर मंडल परिक्षेत्र

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed