फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट

Mon, 08 Jun 2020 07:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Anamika Shukla's fraud was revealed from bank account in Baghpat district of Uttar Pradesh
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala

एक साथ प्रदेश के 25 जिलों के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ज्वॉइनिंग करने के कारण पहेली बन गई अनामिका शुक्ला के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सैलरी भेजने के दौरान खाता संख्या में एक डिजिट की लिपिकीय त्रुटि से अनामिका का खेल खुल गया। त्रुटि ठीक कराने के लिए शिक्षिका ने लेखाकार को व्हाट्सएप पर पासबुक भेज दी। लेखाकार ने पासबुक में दूसरे केजी के नाम से 22 हजार रुपये का क्रेडिट देखा तो शक हुआ। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और अनामिका का खेल खुलता चला गया।

Anamika Shukla's fraud was revealed from bank account in Baghpat district of Uttar Pradesh
अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

सूबे के 25 जिलों के अधिकारियों को चकरा देने वाली अनामिका सिर्फ एक लापरवाही से पकड़ी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ौत के स्टाफ की सैलरी के लिए 31 जनवरी को एनईएफटी के लिए चेक भेजा गया था। अनामिका ने व्हाट्सएप से पीएनबी खाता संख्या 3678001700118183 भेजा था। शिक्षिका के खाते में मानदेय 22 हजार 710 भेजा गया। लिपिकीय त्रुटि के कारण खाता संख्या 3678001700118133 दर्ज हो गया, जिस कारण सैलरी नहीं जा सकी। 20-25 दिन सैलरी का इंतजार करने के बाद शिक्षिका ने लेखाकार से संपर्क किया और व्हाट्सएप पर पासबुक की कॉपी भेज दी।

Anamika Shukla's fraud was revealed from bank account in Baghpat district of Uttar Pradesh
शिक्षिका अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

लेखाकार ने पासबुक देखी तो 18 फरवरी 2020 को केजी बालिका विद्यालय आर (625700) के नाम से 22 हजार रुपये क्रेडिट हुए थे। लेखाकार को शक हुआ तो उच्च अधिकारी को जानकारी दी। जिला समन्वयक बालिका डॉ. संगीता शर्मा ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ को मामले की जानकारी दी। यहीं से जांच पर खेल खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anamika Shukla's fraud was revealed from bank account in Baghpat district of Uttar Pradesh
अनामिका शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के भौगांव का पता लिखवाया
बड़ौत कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में शिक्षिका को मैनपुरी जिले के भौगांव की बताया गया है। वह स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय तौर पर शामिल रही है।

विज्ञापन
Anamika Shukla's fraud was revealed from bank account in Baghpat district of Uttar Pradesh
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : अमर उजाला

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
शिक्षिका पर बीएसए राजीव रंजन मिश्रा की तहरीर के बाद धारा 420 और धारा 409 में मुकदमा दर्ज हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed