फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather Update: IMD Alert for Heat Wave For five Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi

West UP Weather: नौ तपा आज से शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा, पांच दिन हीटवेव और भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी

Sat, 25 May 2024 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 May 2024 10:42 AM IST
सार

West up Weather Forecast : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन निकलते ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और शाम तक भी राहत नहीं मिल रही है। अगले पांच दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
UP Weather Update: IMD Alert for Heat Wave For five Days West Uttar Pradesh Mausam News in Hindi
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। हवा का रुख पछुवा होने के चलते मौसम के तेवर बदले हैं। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन का हीटवेव और भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी दिन भी मौसम गर्म रहा और हीट वेव के चलते शहरवासी हलकान दिखे। इस समय सुबह से ही गर्मी तेज होने के चलते शाम तक राहत नहीं मिल रही है। रात में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। 

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने पांच दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अभी कम नहीं होगा। पुरवाई हवा के चलते जहां तापमान में गिरावट आई थी, वहीं दो दिन से फिर तापमान छलांग लगा रहा है। आज तापमान 40 के पार जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ-खुर्जा पैसेंजर तीन दिन नहीं चलेगी, स्टांप घोटाले करने वाले बिल्डर चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी का असर बना रहेगा और दिन व रात में गर्मी का प्रकोप और बढेगा। मेरठ में शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौबीस घंटे में दिन के तापमान 1.2 डिग्री और रात के तापमान 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई भी बढ़ा है। 

एक्यूआई 117,जयभीमनगर 138,गंगानगर108, पल्लवपुरम 104, दिल्ली रोड 125, बेगमपुल 165 दर्ज किया गाय। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। 

वेस्ट यूपी के सभी जिलों में गर्मी का दौर बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन का तापमान भी 43 डिग्री के ऊपर जाने के आसार हैं। दिन और रात में गर्मी का असर बना रहेगा।

शामली जिले में 24 घंटों में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होकर 40 पर पहुंचा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। गर्मी की तपिश के साथ गर्म हवा लू चलने से लोग बेहाल रहे। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में बाजारों में सूनापन छाया रहा। उधर, विद्युत की कटौती होने से भी लोग गर्मी में परेशान रहे।

भीषण गर्मी को गर्म हवा बढ़ा रही है। गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। सूरज की तपिश व लू के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। दोपहर के समय भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते रहे। सड़कों व बाजारों में लोग सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। पंखे व कूलर भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन दिन से लगातार 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना हुआ है। उधर, भीषण गर्मी के बीच बिजली की भी समस्या बन रही है। रात में बार-बार बिजली की ट्रिपिंग होने और अघोषित कटौती होने से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर में दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों में आवाजाही कम रही। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के पार चलने से लोगों को रात को भी चैन नहीं मिल रहा है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

नौ तपा आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग प्रचंड गर्मी होनेे की आशंका जता रहा है। बिजनौर जिले में शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप रहा। पूरे दिन भीषण गर्मी होने से जनमानस का पसीना छूटता रहा। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है।

हर साल मई माह में भीषण गर्मी की दस्तक से लाेगों का बुरा हाल रहता है। इस बार भी मई माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले सालों में गर्मी से खूब सताया। आज से नौ तपा शुरू हो रहा है। इस बीच अब नौ दिन तक अधिक गर्मी होने की संभावना है। शुक्रवार को गर्म हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। गर्म हवाओं नेे राहगीरों को झुलसा दिया। गर्म हवाओं ने थपेड़ों से बाइक सवारों को चेहरा लाल हो गया। वहीं धूप से बचने के लिए महिलाएं दुपट्टा और युवा कपड़ा ढककर घरों से बाहर निकलें।

बागपत जनपद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ किडनी पीड़ित मरीजों की भी समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां छह बेड पर तीन चरण में 15 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed