फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ-खुर्जा पैसेंजर तीन दिन नहीं चलेगी, नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, हादसे में एक की मौत

Sat, 25 May 2024 11:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 May 2024 11:12 PM IST
खास बातें

ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या संगम एक्सप्रेस 28 मई को मेरठ सिटी जंक्शन से पांच घंटे देरी से चलेगी। हस्तिनापुर में तीन वर्ष पूर्व हुए चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut-Khurja passenger will not run for three days, read latest news
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:11 PM, 25-May-2024
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर ईदगाह के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मोहल्ला जमुना विहार निवासी उमा (57) की मौत हो गई। उसका पति राज कुमार शर्मा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को सीएचसी में भर्ती कराया।

57 वर्षीय उमा अपने पति राजकुमार शर्मा के साथ देर शाम दवाई लेकर पैदल घर की ओर आ रही थी। ईदगाह के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति राजकुमार शर्मा को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में शोक छा गया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
11:05 PM, 25-May-2024
बिजनौर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

बिजनौर में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सुआवाला निवासी इरफान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक मुरादाबाद के गांव बहापुर से दवाई लेकर घर वापस रहे था। स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव सुआवाला निवासी मोहम्मद इरफान 58 वर्ष पुत्र भूरा बाइक से मुरादाबाद के गांव बहापुर दवाई लेने गया था। वह दवाई लेकर वापस लौट रहा था। मधपुरी गांव के समीप पहुंचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खम्भे से जा टकराई। जिसकी मौके पर मौत हो गई। गांव सुआवाला के ही उधर से निकल कर जा रहे एक ग्रामीण ने उसकी पहचान की। दुर्घटना के बारे में मृतक के परिजनों को जानकारी दी। वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक कृषि कार्य करता था। मृतक के दो बेटे व तीन बेटियां हैं। जिनका रोते बिलखते बुरा हाल है। मृतक गांव में पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ा था जो हार गया था।
विज्ञापन
10:32 PM, 25-May-2024
मवाना में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ के मवाना में नगर के हस्तिनापुर मार्ग पर स्थित मध्य गंगनहर किनारे शनिवार को समुदाय विशेष के युवक ने बहला फुसलाकर आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने अज्ञात युवक खिलाफ तहरीर दी है।

मवाना निवासी आठ वर्षीय बच्ची दोपहर लगभग तीन बजे रास्ता भटक कर हस्तिनापुर मार्ग पर मध्य गंगनहर पर पहुंच गई। किशोरी ने राहगीर समझ युवक से रास्ता पूछा। समुदाय विशेष का युवक किशोरी को बहला फुसला नहर किनारे गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक बच्ची को खेत में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों और थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश की, अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका। पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बच्ची और उसका परिवार पूरी तरह से सहम गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
09:20 AM, 25-May-2024

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कारावास की सजा

हस्तिनापुर में तीन वर्ष पूर्व हुए चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। हस्तिनापुर निवासी व्यक्ति ने 16 अगस्त 2021 को बागपत के खेकड़ा निवासी सूरज पुत्र रामऋषिपाल पर अपनी चार वर्षीय पुत्री के दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी उस समय कस्बे में ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में स्पेशल जज पॉक्सो-2 संगीता सिंह ने तमाम साक्ष्य और गवाहों के बयान के बाद सूरज को दोषी पाया और सजा सुनाई। 
09:19 AM, 25-May-2024

स्टांप घोटाले करने वाले बिल्डर चिह्नित, गिरफ्तारी की तलवार लटकी 

सात करोड़ 31 लाख 54 हजार रुपए के स्टांप घोटाले में नामजद पर्व, वेद और वासु एसोसिएट्स के बिल्डरों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पर्व एसोसिएट्स के अतुल गुप्ता निवासी तेजपाल एंकलेव, दिल्ली रोड, वेद व वासु एसोसिएट्स के मालिक संजीव गुप्ता निवासी कमलानगर, बागपत रोड हैं। इनकी गिरफ्तारी करने की तैयारी में पुलिस-प्रशासन लग गया है। इससे पहले पुलिस दबिश शुरु करती कि बिल्डरों की सिफारिश में भाजपा नेता डीएम से मुलाकात करने पहुंच गए।

कोषागार के हस्ताक्षर और मुहर लगे फर्जी स्टांप से रजिस्ट्री का बड़ा खेल कचहरी में चल रहा था। मेरठ के छह रजिस्ट्रार की जांच रिपोर्ट में तीन साल में 997 फर्जी स्टांप लगाकर रजिस्ट्री होना पाया गया। इसमें सात करोड़ 31 लाख 45 हजार की राजस्व को हानि पहुंची है। जांच रिपोर्ट के बाद पर्व, वेद और वासु एसोसिएट्स आदि के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है।

रजिस्ट्रार की जांच के आधार पर पुलिस की विवेचना में पर्व एसोसिएट्स अतुल गुप्ता, वेद और वासु एसोसिएट्स संजीव कुमार गुप्ता के नाम है। उनको गिरफ्तारी करने की तैयारी शुरु कर दी। कानूनी लिखापढ़ी के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। बताया गया कि दोनों बिल्डर बागपत रोड पर कॉलोनी काटते हैं। इस संबंध में बिल्डर अतुल गुप्ता से अमर उजाला के रिपोर्टर ने फोन पर बात की। उन्होंने जल्द ही अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही।
09:07 AM, 25-May-2024

West UP News Live: मेरठ-खुर्जा पैसेंजर तीन दिन नहीं चलेगी, नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, हादसे में एक की मौत

बुलंदशहर-खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक के कारण मेरठ सिटी जंक्शन और खुर्जा जंक्शन के बीच चलने वाली मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को नहीं चलेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने अनुसार ट्रेन संख्या 04280 मेरठ सिटी जंक्शन-खुर्जा जंक्शन 27, 28 मई को नहींं चलेगी। ट्रेन संख्या 04281 खुर्जा जंक्शन-मेरठ सिटी जंक्शन और ट्रेन संख्या 04282 मेरठ सिटी जंक्शन-खुर्जा जंक्शन भी 27 और 28 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04279 खुर्जा जंक्शन-मेरठ सिटी जंक्शन 28 और 29 मई को नहीं चलेगी।
 
28 मई को संगम पांच घंटे देरी से चलेगी
ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 14164 मेरठ सिटी जंक्शन-सूबेदारगंज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस 28 मई को मेरठ सिटी जंक्शन से पांच घंटे देरी से चलेगी। वह शाम सात बजे के बजाए रात 12 बजे सूबेदारगंज (प्रयागराज) के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed