फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Traders have protest and blocked road, demanding arrest of accused in case of murder of couple

दंपती हत्याकांड: व्यापारियों ने धरना देकर लगाया जाम, अफसरों को सुनाई खरीखोटी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे हत्यारे

Fri, 11 Aug 2023 10:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

Meerut Double Murder Case : दंपती की हत्या के मामले में व्यापारियों ने धरना देकर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को खूब खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन
UP: Traders have protest and blocked road, demanding arrest of accused in case of murder of couple
हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी में गुरुवार को घर पर लूट के इरादे से घुसे बदमाशों की गोली से घायल स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी अंजू (65) ने भी शुक्रवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं, दोहरे हत्याकांड से गुस्साए व्यापारियों ने कारोबारी के घर के बाहर धरना देकर जाम लगा दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस अफसरों के समझाने पर व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जा सका।

विज्ञापन

गुरुवार को किशनपुरी में दो बदमाशों ने घर में घुसकर स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन की हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी अंजू को भी गोली मारी थी। इसके बाद घर के अन्य लोगों को बंधक बनाकर नगदी और जेवर लूट ले गए थे। अंजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह चार बजे इलाज के दौरान अंजू की भी मौत हो गई।

अंजू की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्रीय लोग और व्यापारी कारोबारी के घर के बाहर जमा होने लगे। तनाव भरे हालात को देखते हुए कारोबारी के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही तमाम व्यापारी वहां पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घर के सामने गांधी मार्ग पर धरना देकर बैठ गए। 

विज्ञापन

इसके बाद अंजू का शव घर में अंदर रखकर पीड़ित परिवार के सदस्य भी धरने पर बैठ गए। हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पीयूष कुमार, सीओ कोतवाली अमित राय, सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। 

व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारों को पकड़ने का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में अगर दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सका।

पुलिस अधिकारियों को सुनाई खरीखोटी
व्यापारियों ने एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि शहर में जंगलराज हो चुका है। आए दिन लूट और हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी आसिफ नाम के युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा बेगमपुल में सर्राफा के साथ भी दिनदहाड़े लूट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बच्चों की प्रस्तुति देख तालियों से गूंजा हॉल, रानी लक्ष्मीबाई तो किसी ने सेना की वर्दी में जीता दिल

कंकरखेड़ा के फाजलपुर गांव तक दिखाई दिए हत्यारे
स्पोर्ट्स कारोबारी की हत्या के लूट मामले में जांच में लगी पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक पर सवार हत्यारे कई जगह दिखाई दिए। दोनों हेलमेट पहने हुए थे, जिस कारण उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने हत्यारों को कंकरखेड़ा के फाजलपुर गांव तक सीसीटीवी के माध्यम से ट्रेस किया। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। ऐसे में अब पुलिस की टीम उसी एरिया में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed