फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बच्चों की प्रस्तुति देख तालियों से गूंजा हॉल, रानी लक्ष्मीबाई तो किसी ने सेना की वर्दी में जीता दिल

Fri, 11 Aug 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: children perform in patriotic in fancy dress competition and see photos
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों के अभिनय ने दिल को छू लिया। कोई रानी लक्ष्मीबाई बनकर आई तो किसी ने भारतीय सेना की वर्दी पहनकर प्रस्तुति दी।

चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में बच्चों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का। बताया गया कि जागृति विहार के सोमदत्त विहार स्थित केएल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

Maa Tujhe Pranam: children perform in patriotic in fancy dress competition and see photos
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

आजादी की थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर के 26 स्कूलों के 113 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ‘ये भारत देश हमारा है’ गीत पर आरायना और दक्षित ने मनमोहक प्रस्तुति दी। ‘मेरठ देश बदल रहा है’ गीत पर यूकेजी के बच्चों ने ग्रुप डांस किया। 

Maa Tujhe Pranam: children perform in patriotic in fancy dress competition and see photos
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन केएल इंटरनेशनल से तजेंद्र खुराना, हरनीत खुराना, श्रुति शिवा विद्यार्थी, मनिका शर्मा, डॉ. पूजा चौधरी, मयंक, पिंकी चिन्योटी ने किया। केएल इंटरनेशनल के यूकेजी की इशानवी सिंह ने सरोजिनी नायडू बनकर रूढ़िवाद पर टिप्पणी की तो उधर इसी स्कूल के यूकेजी के छात्र चैतन्य भारद्वाज ने भगत सिंह बनकर देश के प्रति मेरा जीवन समर्पित हैं पंक्तियां सुनाकर सभी का मन मोह लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: children perform in patriotic in fancy dress competition and see photos
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

यूकेजी की जैव्या अनेजा ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर ‘मैदाने एक जंग में मरना है’ पंक्तियों को अलग ही अंदाज में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के साथ दर्शक भी प्रस्तुति को देख मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: children perform in patriotic in fancy dress competition and see photos
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

यूनिवर्सल प्ले स्कूल के अरनव ने कहा कि ‘कोई केसरिया रंग अपना रहा है तो किसी को मेरा हरा रंग भा रहा है, सफेद रंग जो शांति का प्रतीक है, उसे अपना ले हर तरफ विकास होगा’। इसी स्कूल की हिमाक्षी मदर इंडिया तो शिवांश पुंडीर स्वामी विवेकानंद बने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed