UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट
Meerut News : सीमा हैदर को लेकर अब ये बड़ा मामला सामने आया है। सीमा हैदर और अमित जानी को पाकिस्तान भेजने के लिए फ्लाइट के टिकट भी बुक करा दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा हैदर के चर्चित मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ठाकुर अभिषेक सोम ने गुरुवार को सीमा हैदर और अमित जानी के पाकिस्तान जाने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कर दी है।
अभिषेक ने कहा कि अमित जानी पाकिस्तान चले जाएं और वहां हीरोइन सीमा को भी साथ ले जाएं। अंजू पहले से वहां है, वे उधर ही रहें और वहीं पर फिल्में बनाएं।
यह बात उन्होंने अमित जानी की ओर से सीमा हैदर को फिल्म के लिए ऑफर देने के बारे में कही। उन्होंने अमित जानी को भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया।
आरोप लगाया कि ऐसी फिल्मों को राजस्थान और देश के आम चुनाव से पहले बनवाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। अमित जानी की फिल्मों को भाजपा दफ्तर से फंडिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का धमाल, तीनों पायदान पर रानी लक्ष्मीबाई का रहा कब्जा
वहीं, इस मामले में अमित जानी ने कहा कि अभिषेक ने पहले भी शूटिंग के दौरान सेट पर तोड़फोड़ करने की धमकी दी थी। उनका बयान हास्यास्पद है। फिल्मों की शूटिंग पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ होती है। ऐसे बयानों का उन पर कोई असर नहीं होता है। पाकिस्तान जाने के लिए टिकट बुकिंग पर कहा कि सपाई पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम करते हैं, वरना वे ऐसी बात नहीं करते।
यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा