{"_id":"5bec12afbdec22694c34404b","slug":"up-police-use-tantra-mantra-to-prevent-crime-in-police-station-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस थाने में टोने-टोटके से अपराध रोकती है पुलिस, 3-13 का खौफ, पंचनामे पर मारते हैं जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस थाने में टोने-टोटके से अपराध रोकती है पुलिस, 3-13 का खौफ, पंचनामे पर मारते हैं जूते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक युग में यदि हाईटेक पुलिस अपराध नियंत्रण भी टोने-टोटकों के भरोसे हो जाए तो इसे क्या समझा जाएगा। यूपी के मेरठ के एक थाने की पुलिस अपराध रोकने के लिए टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि टोने-टोटके पर ज्यादा भरोसा कर रही है।
खरखौदा के देहात थाना क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने गश्त बढ़ाने के बजाय टोटके और तंत्र मंत्र से उपाय शुरू कर दिये हैं। थाना प्रभारी खुद को इससे अलग रख रहे हैं, लेकिन टोटके वाली बात को सही भी ठहरा रहे हैं।
इस थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं हो गईं। थाना पुलिस का मानना कि एक हत्याकांड में ग्रामीणों ने शव थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया था तब से घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ तो पुलिस ने अपना टोटका आजमाया।

जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने उक्त युवक का पंचनामा भरा था। टोटके के आधार पर पुलिस ने उक्त पंचनामे के कागज को फर्श पर रखकर पांच जूते मारे और फिर थाने के अभिलेखों के नीचे दबाकर रख दिया। पुलिस का मानना है कि इस टोटके से अपराधों पर अंकुश लगा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कहते हैं कि पुलिस की अपनी मान्यता है। थाने के गेट के सामने शव नहीं आना चाहिए। थाने के सामने शव आ गया था तो टोटका किया ही जाता है। इसके अलावा कोई भी थानाध्यक्ष तीन, 13, 23, 33 या वह संख्या जिसमें तीन आया हो। उस प्रपत्र नंबर पर आमद या रवानगी नहीं कराता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/