फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police recruitment: munnabhai send to jail

यूपी पुलिस सिपाही भर्तीः जेल भेजा मुन्नाभाई

Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
UP police recruitment: munnabhai send to jail
मेरठ।
विज्ञापन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में पकड़े गए मुन्नाभाई को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। भर्ती बोर्ड को भी पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी गई है। इस मामले में भर्ती बोर्ड ने परीक्षा सेंटर वाराणसी के लिए भी जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सॉल्वर गैंग की तलाश में यूपी पुलिस बिहार जाकर जांच करेगी।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के तहत लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद प्रदेश के आठ सेंटरों पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। मेरठ पुलिस लाइन में मेरठ जोन के नौ जिलों का पैनल बनाया गया है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के पैनल में एक अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक मिलान नहीं हुआ। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवक अनूप कुमार पुत्र शत्रुघ्न सिंह मूल रूप से औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार किया था। उसने बनारस के एएसएम इंटर कॉलेज में 28 जनवरी 2019 को यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर राजीव रंजन निवासी बिहार को बैठा दिया था। मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि मूल आवेदक अनूप कुमार निवासी बिहार था। उसने लिखित परीक्षा बिहार निवासी राजीव रंजन से दिलवाई थी। जबकि अनूप कुमार नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन में पहुंचा। जहां बायोमेट्रिक मिलान और लिखित परीक्षा के फोटो में अंतर पाए जाने पर पहचान हुई। भर्ती पैनल अधिकारी की तरफ से सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसएसआई सिविल लाइन नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी अनूप को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed