फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Young man posing as an engineer had come to marry daughter of daroga in Meerut

दरोगा की बेटी के साथ धोखा: दूल्हे की खुली ऐसी पोल, पूरी बरात को बनाया बंधक, फिर जमकर हुआ हंगामा

Sun, 06 Mar 2022 11:19 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

दूल्हे की पोल खुली तो हंगामा मच गया। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। जांच में पता चला कि दूल्हा दरोगा की बेटी से धोखे से शादी करने की फिराक में था।

विज्ञापन
UP News: Young man posing as an engineer had come to marry daughter of daroga in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में दरोगा की बेटी से शादी करने जा रहे युवक की पोल खुल गई। दूल्हे को सरकारी इंजीनियर बताया गया था, लेकिन बरात में पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि वह मजदूर है। इसका पता चलते ही हंगामा हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। काफी हंगामे के बाद आयोजन पर हुए खर्च को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी एक गांव के निवासी दरोगा की बेटी से तय की थी। युवती ने बीएड कर रखा है। लड़की पक्ष के लोगों को युवक को सरकारी इंजीनियर बताया था। लेकिन, शनिवार को जब बरात गांव में पहुंची तो पोल खुल गई। बरात में आए कुछ लोगों ने बताया कि दूल्हा सरकारी इंजीनियर नहीं बल्कि मजदूर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चलते ही युवती पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरात को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। काफी हंगामा होने के बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने लड़की पक्ष द्वारा खर्च हुए रुपये वापस करने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पल्लवपुरम थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से घर पहुंचे लाल: लाडलों का चेहरा देख छलके आंसू, बमबारी से 500 मीटर की दूरी पर था शान मोहम्मद, दर्दभरी हैं छात्रों की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed