फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: police have attached to a house and two Scooty of drug mafia Taslim

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स माफिया तस्लीम की 51 लाख की संपत्ति कुर्क, पहले आलीशान बंगले पर हुई थी कार्रवाई

Thu, 05 May 2022 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 May 2022 06:15 PM IST
सार

ड्रग्स माफिया तस्लीम का एक और मकान कुर्क किया गया है। पुलिस ने माफिया की दो स्कूटी को भी कुर्क किया है। इससे पहले आरोपी के आलीशान बंगले को कुर्क किया गया था।  

विज्ञापन
UP News: police have attached to a house and two Scooty of drug mafia Taslim
मेरठ में ड्रग्स माफिया तस्लीम का दूसरा मकान कुर्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई जारी है। मेरठ पुलिस ने गुरुवार को ड्रग्स माफिया तस्लीम के एक और मकान को कुर्क किया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्लीम की दो स्कूटी को भी कुर्क किया।

विज्ञापन


मेरठ की रेलवे रोड थाना ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तस्लीम पुत्र मौहम्मद, नसीम बानो उर्फ हज्जन पत्नी तस्लीम, शाहवाज उर्फ शाबाज पुत्र तस्लीम, शादाब पुत्र तस्लीम, निजामुद्दीन उर्फ पोनी पुत्र अल्ला दिया और दानिश पुत्र यूसुफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी तस्लीम द्वारा काफी बड़े पैमाने पर लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर अवैध संपत्ति अर्जित की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा गुरुवार को तस्लीम का दूसरा मकान भी कुर्क कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
 
बता दें कि पुलिस व प्रशासनिक टीम ने गुरुवार को तस्लीम की दो स्कूटी और एक मकान को कुर्क किया गया है। इससे पहले तस्लीम के आलीशान बंगले को कुर्क किया गया था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed