फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News : NCRTC will run Namo Bharat train till Meerut South in next six months

UP: जल्द मेरठ साउथ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, रात-दिन तेजी से चल रहा काम, जानें- दूसरे चरण में क्या-क्या होगा

Tue, 24 Oct 2023 11:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Oct 2023 11:40 PM IST
सार

Namo Bharat Train Update : NCRTC ने दुहाई से मेरठ साउथ तक 21 किलोमीटर लंबे इस खंड में करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। बताया गया कि जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है।

विज्ञापन
UP News : NCRTC will run Namo Bharat train till Meerut South in next six months
नमो भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरआरटीएस रेल कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेन का सफर शुरू होने के बाद अब दूसरे चरण का काम तेज हो गया है। छह महीने में दुहाई से मेरठ साउथ तक इस ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। द्वितीय चरण के इस खंड पर ट्रैक बिछाने के साथ-साथ ओएचई लाइन बनाने का काम दिन-रात किया जा रहा है। अप्रैल-2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन पहुंच सकती है।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ साउथ तक 21 किलोमीटर लंबे इस खंड में करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक बनाए जा रहे चार स्टेशनों पर कॉनकोर्स और प्लेटफार्म का निर्माण कर लिया गया है। अब स्टेशनों की छत बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। दो स्टेशनों पर एस्कलेटर लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है।

विज्ञापन

मुरादनगर-मोदीनगर साउथ तक बिछा ट्रैक
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि मुरादनगर और मोदीनगर साउथ स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रैक बिछाने के साथ-साथ ओएचई लाइन भी बनाई जा रही हैं। दिल्ली से मेरठ तक पूरे रूट पर वायाडक्ट और सुरंग बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

दूसरे चरण में क्या-क्या होगा
- दूसरे चरण में चार स्टेशन होंगे (मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ)
- दुहाई से मोदीनगर साउथ तक 21 किलोमीटर होगी कॉरिडोर की लंबाई
- करीब 11 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक बिछकर हो चुका तैयार
- तकरीबन 8 किलोमीटर ओएचई लाइन बन जाएगी अगले सप्ताह तक
- वायाडक्ट बनाने का काम शताब्दी नगर तक हो चुका पूरा

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन

गाजियाबाद की फर्म ने डिजाइन किया रैपिड रेल के स्टेशनों का इंटीरियर
रैपिडएक्स स्टेशनों के इंटीरियर का डिजाइन गाजियाबाद की फर्म सनड्रीम ग्रुप ने तैयार किया है। फर्म के सीईओ हर्ष गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकता खंड के पांचों स्टेशन उन्हीं की फर्म ने तैयार किए हैं। अब अन्य स्टेशनों का इंटीरियर तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें गर्व है कि वह नमो भारत जैसे देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं।

यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed