फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Medical College Video Viral: Junior doctors beat attendants but child continued to suffer

रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन

Tue, 24 Oct 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का वीडियो रौंगटे खड़े कर देगा। 35 सेकंड के वीडियो में एक मासूम बच्चा तड़प रहा है और दूसरी ओर जूनियर डॉक्टर तीमारदारों पर घूंसों बरसाते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में डिप्टी सीएम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Meerut Medical College Video Viral: Junior doctors beat attendants but child continued to suffer
मेरठ मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों द्वारा तीमारदारों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शासन-प्रशासन एक्शन में आ गया है। मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


इस मामले में तीन सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रेषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

ये है मामला
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में सोमवार शाम पांच साल का कुणाल दर्द से तड़पता रहा। रोता रहा। दूसरी तरफ, कहासुनी से नाराज जूनियर डॉक्टर तीमारदारों को पीटते रहे। 35 सेकंड का वीडियो रौंगटे खड़े करने देने वाला है। वहीं, घटना के बाद बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया और तीमारदारों का मेडिकल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमालपुर निवासी कुणाल के पिता दीपक का कहना है कि उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पट्टी करते समय बच्चा रोने लगा तो उन्होंने चिकित्सक को आराम से उपचार करने के लिए कहा था। इस पर चिकित्सक ने उनसे कहा कि तू हमें उपचार करना सिखाएगा।

विज्ञापन

कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें और उनके भाई को खूब पीटा। वह जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव को आई उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा। वे बचाओ, बचाओ चिल्लाते रहे और जूनियर डॉक्टर उनके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन जूनियर डॉक्टर नहीं माने। इस दौरान दीपक की पत्नी प्रीति भी गश खाकर गिर गई। कमरे से बाहर भागकर किसी तरह पीड़ितों ने अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जूनियर डॉक्टर वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।

कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी
मेडिकल थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

सहम गया मासूम
पिता और अन्य परिजनों से मारपीट होती देख मासूम कुणाल सहम गया। घटना से वह बुरी तरह से घबराया हुआ है। बच्चे को तड़पता देख मां भी रोने लगीं।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

मोबाइल छीनने पर भड़के जूनियर डॉक्टर
प्राचार्य आरसी गुप्ता ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट्स का कहना है कि वह बच्चे की पट्टी खोलकर फोटो ले रहे थे, ताकि पता चल सके कि जख्म कितना गहरा है, इस पर तीमारदार ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे अभद्रता की। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed