मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू कार्यकर्ता व किसान आज एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करने पहंचे हैं। भाकियू की एसएसपी ऑफिस पर पंचायत के लिए सुबह से ही किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी की हई है। चारों और पुलिस तैनात है। वहीं ट्रैक्टरों पर सवार होकर विभिन्न रास्तों से किसान शहर में पहुंच रहे हैं।
सुबह के समय ही महावीर चौक पर भाकियू कार्यालय पर काफी किसान एकत्र हो गए। ट्रैक्टर ट्राॅलियों में भी किसानों का जीआईसी के मैदान और एसएसपी ऑफिस पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां पुलिस ने पहले से ही एक डिवाइडर वॉल से बेरिकेडिंग की हुई थी लेकिन कार्यकर्ताओं ने मिलकर इसे गिरा दिया और एसएसपी दफ्तर में प्रवेश किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस के गेट पर भाकियू का झंडा भी लगा दिया और धरना देकर बैठ गए हैं। देखें तस्वीरें।
2 of 5
भाकियू का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
धरने में किसानों की भीड़ की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैक्टरों के शहर के बीच में आने के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
3 of 5
ट्रैक्टर लेकर निकलते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राॅलियों में सवार होकर एसएसपी कार्यालय के लिए रवाना हुए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी एसएसपी दफ्तर के बाहर ही खड़ा कर दिया।
डीसीओ से नाराजगी, मंच से कहा-कपड़े उतारकर उल्टा लटका दो
एसएसपी कार्यालय पर भाकियू का धरना प्रदर्शन चल रहा है। डीसीओ के व्यवहार को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। मंच से ही वक्ताओं ने कहा कि गन्ना अधिकारी किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कपड़े उतारकर उल्टा लटकाने की चेतावनी भी मंच से दी गई।
4 of 5
Muzaffarnagar Police, मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
वहीं भाकियू के प्रदर्शन को लेकर इस दौरान मीनाक्षी चौक से महावीर चौक, सुजड़ू चौक से सरकुलर रोड जीआईसी मैदान तक व जानसठ मार्ग से किसान वाहनों के आने के कारण सड़कों पर किसान वाहनों की भीड़ है, जिस कारण दुपहिया व चौपहिया वाहनों तथा पैदल राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी को आने जाने में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें रूट डायवर्ट भी किया गया है।
5 of 5
भाकियू का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
भाकियू कार्यकर्ता फिलहाल एसएसपी दफ्तर के अंदर ही जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, वहीं इसके अलावा शहर के सभी चौराहों पर व्यवस्था संभालने व वाहन चालकों की मदद के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।