{"_id":"61fcb378f7eebb553d0a2a3e","slug":"up-news-a-farmer-committed-suicide-by-shooting-himself-in-a-village-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: किसान ने गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
Fri, 04 Feb 2022 10:32 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:32 AM IST
सार
मेरठ के एक गांव में किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में दौराला थाना क्षेत्र के खेडी टप्पा गांव में शुक्रवार को एक किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी शौकिंद्र ने बताया कि उसके मौसा गांव सलारपुर थाना जानसठ, जिला मुजफ्फरनगर निवासी सुरेश (56) पुत्र चंद्रपाल दो फरवरी से उनके घर पर आए हुए थे। वहीं शुक्रवार सुबह सुरेश का एक कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुरेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शौकिंद्र ने बताया कि सब कुछ ठीक था, परिवार में भी कोई अनबन नहीं थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला