{"_id":"61f975df5d4c9e54115c64c0","slug":"when-charan-singh-refused-to-take-donations-from-the-liquor-businessman-baghpat-news-mrt575398475","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोचक किस्सा: ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Wed, 02 Feb 2022 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फाइल फोटो
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
अब चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए भले ही प्रत्याशी खूब शराब बांट रहे हैं लेकिन, रिपोर्ट यहां काफी मात्रा में शराब पकड़ी भी गई हो। मगर, एक वक्त ऐसा था कि चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा तक लेने से इंकार कर दिया था। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि वह देश के भविष्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना चाहते है़। यदि शराब कारोबारी से चंदा लेंगे तो वे भी युवा पीढ़ी को नशे की तरफ धकेलने में सहभागी बनेंगे।
खेड़ा हटाना के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य बताते हैं कि चौधरी चरण सिंह भले ही 1937 से लगातार 1977 तक छपरौली सीट से जीतकर विधायक बनते रहे हो। मगर, उनको कभी चुनाव में प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती थी और वह कभी चुनाव में पैसा भी खर्च नहीं करते थे। एक चुनाव में बड़ा शराब कारोबारी चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचा और उनको मोटा चंदा देने की पेशकश की।
चौधरी चरण सिंह ने उनसे कारोबार के बारे में पूछा। बताया कि उनका शराब का कारोबार है। यह सुनते ही चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वह उनसे चंदा नहीं लेंगे और चंदा ही नहीं, उनसे किसी भी तरह की मदद भी नहीं लेंगे।
यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा
उन्होंने कहा कि जिस शराब के वह खिलाफ रहते हैं, अगर उसका कारोबार करने वालों से मदद लेंगे तो युवा पीढ़ी को नशे से कैसे दूर रखा जाएगा। चौधरी चरण सिंह चुनावों में शराब बांटना तो दूर, शराब से जुड़े लोगों से मदद तक लेने को तैयार नहीं होते थे।
यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द