फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Assembly Election 2022: There is outrage in the Jat society due to the removal of the photo of Chaudhary Charan Singh from the annual calendar of the university in Haryana

यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

Tue, 01 Feb 2022 10:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Feb 2022 10:38 PM IST
सार

हरियाणा में विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने पर जाट सामज में आक्रोश पैदा हो गया है। जाट समाज के लोग सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं और यूपी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: There is outrage in the Jat society due to the removal of the photo of Chaudhary Charan Singh from the annual calendar of the university in Haryana
जाट समाज के पेज पर की गई पोस्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के हिसार जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने पर जाट समाज में आक्रोश पैदा हो गया है। इसके चलते सोशल मीडिया पर भाजपा जाटों के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर जाट समाज के लोग भाजपा पर यूपी चुनाव में चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट मांगने और हरियाणा में अपमान करने का आरोप लगाकर भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ का कहना है कि भाजपा का दोगला चरित्र है। उत्तर प्रदेश में वोट की खातिर भाजपा नेता चौधरी चरण सिंह के नाम का सहारा ले रहे हैं और हरियाणा में उनके नाम से बने विश्वविद्यालय के कैलेंडर से ही उन्हें गायब करके किसानों का अपमान कर रहे हैं। खट्टर सरकार के इस कृत्य से किसान समाज आहत है और चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है। 
विज्ञापन


वहीं जय किसान आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता मनीष भारती ने भी हरियाणा सरकार के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारती ने कहा कि भाजपा चौधरी चरण सिंह को कैलेंडर से गायब कर सकती है, लेकिन किसानों के दिलों से नहीं। देश के किसान अपने किसान मसीहा के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द

सोशल मीडिया पर निकाली जा रही भड़ास
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा को जमकर निशाना बनाया जा रहा है और इस घटिया कृत्य के लिए भाजपा को चुनाव में सबक सिखाने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed