यूपी: मेरठ में जहरीले जीव के काटने से नवविवाहिता की मौत, पति ने सदमे से दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गुरुवार को एक नवविवाहिता की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। उसके बाद पति की भी सदमे में आकर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए दोनों के शव का अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार बागपत जनपद के झंकार गली निवासी कोमल(23) का विवाह सचिन(25) निवासी सरधना, मेरठ के साथ हुआ था। गुरुवार को विवाहिता अपने ससुराल में ही थी। इसी दौरान घर के बाहर काम करने के दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया।
आनन-फानन में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घर पर मौजूद विवाहिता के पति ने सदमे से मौत हो गई।
परिवार में एकसाथ दो मौतों से इलाके में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। मौत की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव के अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।