फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: five new Ayurveda hospitals will be gifted in Saharanpur, will be ready in six months

UP: यूपी के इस जिले में पांच नए आयुर्वेद के अस्पतालों की मिलेगी सौगात, छह माह में होंगे तैयार

Mon, 22 Aug 2022 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Aug 2022 05:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मरीजों की समस्या को देखते हुए शासन ने जिले में चार-चार बेड के पांच नए अस्पताल बनाने का आदेश दिए थे। इसके बाद विभाग ने जमीन की तलाश की। जमीन मिलते ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। अगले छह माह में ये अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
UP: five new Ayurveda hospitals will be gifted in Saharanpur, will be ready in six months
एक ही अस्पताल होने से मरीजों को होती है परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारपुर जिले में आयुर्वेद के पांच नए अस्पतालों की सौगात मिलेगी। इसके लिए नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चार-चार बेड के इन अस्तपालों के निर्माण में 21-21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। छह महीने में भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


जिले में वर्तमान समय में आयुर्वेद एवं यूनानी के 23 अस्पताल संचालित हो रहे हैं। एक अस्पताल को छोड़कर बाकी अन्य सभी सरकारी भवनों में संचालित हैं। इन अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं न होने मरीजों को खासी परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने जिले में चार-चार बेड के पांच नए अस्पताल बनाने का आदेश दिए थे। इसके बाद विभाग ने जमीन की तलाश की। जमीन मिलते ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर पत्नी का सिर मुंडवाकर दिया तीन तलाक, घर से निकाला, पीड़िता ने मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में नए आयुर्वेद के अस्पतालों का निर्माण रायपुर, महंगी, डिगौली, छुटमलपुर और कालूवाला पहाड़ीपुर में चल रहा है। लगभग 80 फीसदी तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी 20 फीसदी काम को अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा। हर अस्पताल में चार-चार बेड होंगे। एक अस्पताल पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

दो अस्पतालों के लिए जमीन चिन्हित
जो आयुर्वेद अस्पताल अभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित हो रहे हैं, उनके लिए भी जमीन की तलाश चल रही है। बड़गांव के जडौदा पांडा और नकुड़ के धौराला में जमीन फाइनल कर ली है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज भी दिया है। जबकि खेड़ा मुगल, चंदेला कोली, भूरीबांस, नथौड़ी, अंबेहटा पीर और शहर में चंद्रनगर के लिए जमीन देखी जा रही है।

जिलेवासियों को जल्द ही पांच नए आयुर्वेद के अस्पतालों की सौगात मिल जाएगी। इन अस्पतालों के लिए भवन बनकर लगभग हो गए हैं। चार बेड का एक अस्पताल होगा, जिस पर 21 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनके अलावा जो आयुर्वेद अस्पताल स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे हैं, उनके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है। -डॉ. रामकृपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed