फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut husband gave triple talaq for not getting Motorcycle in dowry, shaved her head

Meerut: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर पत्नी का सिर मुंडवाकर दिया तीन तलाक, घर से निकाला, पीड़िता ने मांगा न्याय

Mon, 22 Aug 2022 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

मेरठ में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहिता का सिर मुंडवाकर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि 14 अगस्त को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तभी विवाहिता मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
Meerut husband gave triple talaq for not getting Motorcycle in dowry, shaved her head
पीड़ित महिला, तीन तलाक का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिली तो पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला ने सिर मुंडाने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंची इत्तेफाकनगर की पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले अफजलपुर पाउटी निवासी अहमद अली से हुआ था।

विज्ञापन


आरोप है कि अहमद निकाह के बाद से ही बुलेट बाइक मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की और सात जून को उसका सिर मुंडवा दिया। मायके में पंचायत के महिला को दोबारा सुसराल भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिन निकलते ही हत्याओं से दहला मेरठ, कंकरखेड़ा के बाद हस्तिनापुर में युवक की हत्या, जंगल में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि 14 अगस्त को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तभी विवाहिता मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची थी। उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

शनिवार को पीड़िता एसएसपी के सामने पेश हुई। पीड़िता की शिकायत पर कंकरखेड़ा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि मुकदमे में पीड़िता ने बाल काटने का जिक्र नहीं किया है। दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का आरोप लगाया है। अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed