{"_id":"5b51dfc14f1c1bbd298b50f0","slug":"up-father-filed-fir-for-daughter-missing-with-her-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग फरार हुई युवती, पिता ने कराई एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग फरार हुई युवती, पिता ने कराई एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युवक ने किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के शामली का है जहां, जहां एक युवती अपने ही क्षेत्र के युवकों से प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई। पुलिस ने युवती को प्रेमी सहित को बरामद कर लिया।
तितावी थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले गांव एक युवती झिंझाना के ऊन निवासी प्रेमी संग फरार हो गई थी। लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया।
क्षेत्र के एसओ सूबे सिंह यादव के अनुसार एक दूसरे गांव से 14 जुलाई को युवक गांव के ही युवती को अपहरण कर ले गया था। लड़की के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को तितावी पुलिस ने उक्त प्रेमी युगल को भी बरामद कर लिया। उनके भी कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही थी।

युवती को हत्या की धमकी देता था आरोपी, पुलिस ने धर दबोचा
तितावी थाना क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी निवासी एक अन्य ग्रामीण ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि जिले के गांव हाथी करौंदा निवासी राजीव उर्फ टीटू उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा है और शादी से इंकार करने पर हत्या की धमकी देता है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को धमकी देने के आरोपी युवक को उसके घर से धर दबोचा।
एसओ सूबे सिंह का कहना है कि जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है,जिसमें लड़की के पिता द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया था। एसआई लालूखेड़ी विजयपाल अत्री ने बताया कि युवक-युवती कुछ समय पूर्व पंजाब के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इसे लेकर राजीव के परिजनों ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव भी रखा था, जिसे लड़की के परिजनों ने नकार दिया था।
एसआई विजयपाल अत्री ने बताया कि इसी से खफा होकर राजीव लड़की के पिता पर शादी का दबाव बनाते हुए उन्हें हत्या की धमकी दे रहा था। पुलिस को गुमराह करने को लेकर एसओ सूबेसिंह ने लड़की के पिता को जमकर हड़काया, वहीं धमकी देने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, मामले को लेकर दोनों पक्षों के मौअज्जिज लोग उनकी शादी कराने को लेकर भी प्रयासरत थे।