फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोरी से दुष्कर्म, हाई प्रोफाइल लोगों की मौज मस्ती का अड्डा बना था ये फ्लैट, ऐसे हुआ भंडाफोड़, तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2020 06:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a teenage girl in Meerut and video viral
जांच करने मौके पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सोसायटी के फ्लैट में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई। सोसायटी के लोगों ने हंगामा कर कॉलोनी के ही एक किशोर को पकड़कर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी और फ्लैट का मालिक किशोरी को लेकर फरार हो गया। हाई प्रोफाइल लोगों की मौज मस्ती का अड्डा बना था ये फ्लैट, आगे जानिए पूरा अपडेट-

UP Crime News: sexual assault attacked on a teenage girl in Meerut and video viral
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिस सोसायटी में यह फ्लैट है, वहां एक दर्जन से ज्यादा बहुमंजिली इमारतें हैं और कई ब्लॉक और टावर हैं। इस सोसायटी के लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कॉलोनी के रहने वाले कुछ लोगों के मोबाइल पर दो अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। दोनों वीडियो में लगभग 10 युवक और एक किशोरी है। युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते नजर आ रहे थे। इसी दौरान पता चला कि युवकों की भीड़ में शामिल एक किशोर कॉलोनी के ही एक ब्लॉक का रहने वाला है। जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने उक्त किशोर के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

UP Crime News: sexual assault attacked on a teenage girl in Meerut and video viral
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किशोर ने बताया कि यह वीडियो कुछ दिन पहले उसके ब्लॉक में रहने वाले एक व्यापारी के फ्लैट की है। यह व्यापारी मेडिकल का सामान सप्लाई करता है। वीडियो में दिखाई दे रही किशोरी कोलकाता की बताई जा रही है। जो करीब आठ महीने से व्यापारी के साथ रह रही थी। किशोर का कहना है कि उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपियों ने अर्धबेहोश कर दिया था। उसके बाद सोसायटी के लोग व्यापारी के फ्लैट पर पहुंचे। मामला तूल पकड़ने से पहले व्यापारी किशोरी को गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गया। 

हंगामे की जानकारी पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को व्यापारी के फ्लैट की अश्लील वीडियो दिए, जिसमें उक्त किशोर भी शामिल है। पुलिस ने उक्त किशोर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a teenage girl in Meerut and video viral
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हो सकता है दुष्कर्म का केस
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर सकती है। व्यापारी के फ्लैट पर नाबालिग लड़की कहां से आई और आरोपी फ्लैट मालिक हंगामा होने के बाद उसको लेकर कहां पर फरार हो गया, इन सभी की जांच पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग को फ्लैट में गलत काम करने के लिए लाया गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि फ्लैट मालिक के खिलाफ सबूत मिल सकें।   

फ्लैट मालिक से लेंगे जानकारी 
वीडियो में एक किशोरी के साथ दो युवक अश्लील हरकत कर रहे हैं। किशोरी कौन है और कहां से आई, इसकी जानकारी फ्लैट मालिक से ली जाएगी। आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा भी लगाई जाएगी। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a teenage girl in Meerut and video viral
इसी बिल्डिंग में हैं फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

हाई प्रोफाइल लोगों की मौज मस्ती का अड्डा बना था फ्लैट 
यह फ्लैट मौज मस्ती करने का अड्डा बना था, जहां हाईप्रोफाइल लोगों को बुलाया जाता था। सोसाइटी के लोगों के मोबाइल में फ्लैट में की जाने वालीं मौज मस्तियों के कई वीडियो हैं। मंगलवार को किशोरी का वीडियो वायरल हुआ तो तब जाकर इसका भंडाफोड़ हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed