फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   under 19 world cup : Semifinal with pakistan

अंडर 19 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Tue, 04 Feb 2020 02:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
under 19 world cup : Semifinal with pakistan
प्रियम के पिता नरेश गर्ग, दो बड़ी बहनें और भाई शिवम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। साउथ अफ्रीका में आयोजित आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। मेरठी प्रियम गर्ग की सेना पाकिस्तान टीम के सामने जब मैदान पर उतरेगी तो मेरठ सहित पूरे देश की नजरें टीवी पर होंगी। सोमवार को प्रियम के गांव किला परीक्षितगढ़ में मैच की चर्चा रही।
विज्ञापन


भामाशाह पार्क में क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने का भरोसा जताया। दोपहर 1:30 बजे मैच शुरू होगा। क्रिकेट फैंस को मेरठ के प्रियम गर्ग और कार्तिक त्यागी पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने बताया कि आज बहुत बड़ा मैच है। उम्मीद है कि भारतीय टीम जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाएगी। कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि आज प्रियम को अलग सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा। प्रियम शानदार खिलाड़ी हैं, उम्मीद है कि आज वह लंबी पारी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी होगी दोगुनी
भामाशाह पार्क में प्रशिक्षण ले रहे दायें हाथ के बल्लेबाज ईशु ने बताया कि प्रियम भाई ने हमारे साथ कई बार क्रिकेट खेला है। युवाओं के लिए वह आज आदर्श बन गए हैं। विराट कोहली की तरह वर्ल्डकप घर लेकर आएंगे तो खुशी दोगुनी हो जाएगी।

कार्तिक बनेंगे मैच विनर
ललियाना निवासी भामाशाह पार्क के दायें हाथ के बल्लेबाज अजीम अहमद ने प्रियम गर्ग पर भरोसा जताते हुए कहा पाकिस्तान को हराकर हमारी टीम फाइनल में पहुंचेगी। गेंदबाज कार्तिक त्यागी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जीत के सूत्रधार बनेंगे।

फाइनल मेें हम ही जाएंगे
भामाशाह पार्क में प्रशिक्षण ले रहे किला परीक्षितगढ़ निवासी ऋषभ बंसल ने कहा मैच को लेकर सभी खिलाड़ियों में उत्साह है। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हो रहा है, ऐसे में डबल मजा आने वाला है। प्रियम की कप्तानी में हम फाइनल में प्रवेश करेंगे।

हमारा दावा मजबूत
परीक्षितगढ़ के गुड्डू ने कहा कि प्रियम कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बल्ले से भी कमाल करेंगे। कार्तिक त्यागी गेंदबाजी में टीम में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम का वर्ल्डकप पर दावा मजबूत होगा।

इतिहास रचेंगे प्रियम
शिवम ने कहा विराट कोहली, पृथ्वी शाह जैसे खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया, जिसके बाद किला परीक्षितगढ़ का बेटा मेरठ का नाम रोशन करने वाला है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग एक नया इतिहास रचेंगे।

जीत के लिए प्रार्थना की
फिरोज अहमद अंडर-19 प्रारूप में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में स्थान पक्का करेगी। जिसके लिये कस्बे में प्रियम की कप्तानी में जीत के लिए दुआ और प्रार्थनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed