{"_id":"621cfd087c3ccd489d5f7944","slug":"ukraine-update-irfan-has-reached-saharanpur-told-full-story-of-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन के हालात: 20 घंटे तक बॉर्डर पर फंसे रहने का दर्द, सहारनपुर लौटे इरफान ने सुनाई पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन के हालात: 20 घंटे तक बॉर्डर पर फंसे रहने का दर्द, सहारनपुर लौटे इरफान ने सुनाई पूरी कहानी
Mon, 28 Feb 2022 10:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:19 PM IST
सार
रोमानिया बॉर्डर पर करीब 20 घंटे फंसे रहने के बाद सहारनपुर पहुंचे इरफान ने यूक्रेन की पूरी कहानी सुनाई। वहीं इरफान की दास्तां सुनकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
इरफान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 घंटे तक रोमानिया बॉर्डर पर फंसे रहने वाले सहारनपुर निवासी इरफान ने कहा कि अब जान में जान आई है। उन्होंने कहा यूक्रेन से सुरक्षित निकलकर आना दूसरा जीवन मिलने जैसा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन
सहारनपुर के 59 छात्र यूक्रेन में फंसे थे, जिनमें से नौ अपने घर लौट आए है। बिजनौर के करीब 15 से अधिक छात्र-छात्राएं रोमानिया सीमा में दाखिल हो गए हैं और फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दो छात्र जिले में लौट आए हैं। अभी यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में कुछ छात्र फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गजब: मारूफ के खेतों में उगे फूलों से महकते हैं राष्ट्रपति भवन और संसद, 30 लोगों को दे रहे रोजगार
विज्ञापन
शामली निवासी भारतीय छात्रों ने बस व ट्रेन से पड़ोसी देशों के बॉर्डर पर पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया। बागपत की अनुष्का ने बताया कि यूक्रेन से हंगरी जाने की नहीं मिल रही अनुमति, बॉर्डर पर सैकड़ों छात्र परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: धमाकों के बीच फंसे मेरठ के लाल, भूखे-प्यासे बच्चों के हालात देख टूट रहा परिजनों का सब्र, छलकी आंखें
बड़ौत की साक्षी ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर पर मारपीट व वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़े जा रहे हैं, वह मुश्किल से निकल पाई। बागपत के 16 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मुजफ्फरनगर निवासी यूक्रेन में जिले के छात्र-छात्राओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोई बंकरों में रह रहा है। कोई बस, कोई रेल और कोई फ्लाइट में सवार है।