फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people fined Rs 2 lakh for illegal mining

Meerut News: अवैध खनन करने पर दो लोगों पर दो लाख रुपये जुर्माना

Thu, 25 Dec 2025 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two people fined Rs 2 lakh for illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। वन आरक्षित क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद लगातार खनन किया जा रहा है। गंगा किनारे बनाए जा रहे तटबंध पर ले जाई जा रही मिट्टी की आड़ में अन्य स्थान पर मिट्टी डालने वाले दो लोगों पर दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
बुधवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से मिट्टी डालने पर एक डंपर को कब्जे में लिया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में वन विभाग ने डंपर को कब्जे में लेते हुए दो लोगों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। विगत दो वर्षों से खादर क्षेत्र में गंगा किनारे तटबंध का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर वर्तमान में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने मिट्टी को तटबंध के अलावा अन्य स्थान पर भी भराव करना शुरू कर दिया। पिछले कई दिनों से इस अवैध खनन की शिकायत वन विभाग को मिल रही थी। बुधवार सुबह वन विभाग ने रठौरा खुर्द के समीप से अवैध रूप से मिट्टी डाल रहे डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी का भराव कर रहे डंपर मालिक व एक अन्य व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है। जिसमें सचिन निर्वाण व जोगा सिंह से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। चेतावनी दी गई है कि भविष्य में बिना अनुमति या अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया गया तो जुर्माना और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed