फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two groups face to face for burial

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 31 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
two groups face to face for burial
जानीखुर्द। गांव भोला में बृहस्पतिवार को एक महिला के शव को विवादित भूमि पर दफनाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शव को दूसरे स्थान पर दफनाया।
विज्ञापन

गांव भोला निवासी अपीक की पत्नी नूनीसा का देहांत हो गया। परिजन गांव स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने लगे। इसका विरोध गांव के ही जयराम शर्मा ने किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर सीओ सरधना पंकज कुमार, जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में कहासुनी करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद मृतका पक्ष को शव दूसरे स्थान पर दफनाने को मना लिया। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार शव को जयराम शर्मा के खेत की मेड़ के नजदीक दफनाया जा रहा था। दोनों पक्षों बीच इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जयराम शर्मा के अनुसार उससे जमीन पर कब्जे के आदेश कोर्ट से मिल चुके हैं। केवल राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश होनी है। वहीं, दूसरा पक्ष इस भूमि को क्रबिस्तान की बता रहा है। भूमि के बारे में राजस्व विभाग से राय मांगी जाएगी। फिलहाल शव को दूसरे स्थान पर दफना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed