फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers were sent to jail for supplying cold drinks and juices by changing their dates.

Meerut News: कोल्ड ड्रिंक और जूस की तिथि बदलकर कर रहे थे सप्लाई, दो भाई जेल भेजे

Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were sent to jail for supplying cold drinks and juices by changing their dates.
मेरठ। एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक, जूस और चिप्स पर तिथि बदलकर बेचने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि मेरठ और आसपास के जिलों में भी लंबे समय से एक्सपायरी माल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम और सदर बाजार पुलिस ने रामा फ्लोर मिल के पीछे स्थित एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम पर छापा मारा था। मौके से गोदाम मलिक स्वामीपाड़ा निवासी कांकुल गोयल और उसके भाई देवांश गोयल को गिरफ्तार किया गया था। गोदाम की तलाशी लेने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे भी मिले थे। आरोपियों ने देहली गेट थाना क्षेत्र की दाल मंडी में अपने रिश्तेदार शरद के गोदाम पर भी पटाखे होने की बात बताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद देहली गेट पुलिस को साथ लेकर शरद के गोदाम पर छापा मारा गया था। यहां से भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक, जूस और अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि करीब दस लाख रुपये का सामान बरामद किया गया था। इसे बुधवार को नष्ट करा दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह काफी समय से यह काम कर रहे थे। पहले आदर्शनगर काॅलोनी थाना लालकुर्ती क्षेत्र में परचून की दुकान होती थी। वहां दुकान बंद होने के बाद उन्होंने सदर दाल मंडी में कोल्ड ड्रिंक और पटाखों की दुकान कर ली। अब उन्होंने कई गोदाम बना रखे हैं। यहां एक्सपायरी माल को तिथि बदलकर मेरठ और आसपास जिलो में बेचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed