सट्टे के शौकीन भाइयों ने बीवियों को गैर मर्दों से संबंध बनाने को कहा... ना कहने पर दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इस शहर से एक बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि दो सगे भाइयों ने अपनी बीवियों को गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहा। जिसका विरोध करने पर दोनों ने पत्नियों को तलाक देकर घर से निकाल दिया।
दरअसल, मामला यूपी के शामली जनपद का है। झिंझाना थाना क्षेत्र में क्रिकेट मेच में सट्टा लगाने वाले दो भाइयों ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी बीवियों को दूसरों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जिसका महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद दोनों भाइयों ने बीवियों को तलाक देकर घर से निकाल दिया।
बता दें कि दोनों पीड़ित महिलाएं सगी बहनें हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक पहुंचकर मामले की शिकायत की। वहीं एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी ने झिंझाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें : साहब! तीन तलाक की धमकी देता है पति, मुझे उसके जुल्म से बचाओ
ये है मामला
चैसाना निवासी एक व्यक्ति ने पिछले साल अपनी दो बेटियों की शादी सहारनपुर में नकुड़ क्षेत्र निवासी दो सगे भाइयों से की थी। पीड़ित महिलाओं ने अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पति क्रिकेट के सट्टे के शौकीन हैं। बताया गया कि 15 दिन पहले दोनों भाई सट्टे में लाखों रुपये हार चुके थे। जिसके बाद जीतने वाले लोगों ने अपने रुपए मांगे। मोटी रकम न चुकाने पर जीतने वालों ने पैसे के बदले उनकी पत्नियों से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। आरोप है कि इस पर दोनों भाइयों ने अपनी बीवियों को इनसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा, जिसे उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद 30 अप्रैल को दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि साहब हमें इंसाफ चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/