{"_id":"5a72b3fb4f1c1b83268b7b76","slug":"sir-husband-gave-threatens-three-divorce-save-me-from-her-oppression","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! तीन तलाक की धमकी देता है पति, मुझे उसके जुल्म से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! तीन तलाक की धमकी देता है पति, मुझे उसके जुल्म से बचाओ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक वृद्धा थाने में पहुंचीं और कहा कि साहब! पति रोज धमकाता है। गाली गलौज करके तीन तलाक की धमकी देता है। मुझे उसके जुल्म से बचाओ। 60 साल की वृद्धा ने अपनी ये पीड़ा लिसाड़ी गेट थाने में पुलिस को सुनाई।
विज्ञापन
बता दें कि वृद्धा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली थी। बुधवार को दोपहर में रोती हुई थाने पहुंची और थाने में मौजूद पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज अनिल सैनी के सामने बिलख पड़ी। बताया कि उसका पति बहुत गुस्सा करता है। उसे परेशान करता है। बात-बात पर ताने मारता है। जलील करता है। मारता पीटता है। कुछ दिनों से वो उसे तीन तलाक की धमकी दे रहा है। कहता है कि तुझे तलाक देकर अपना पीछा छुड़ाऊंगा।
विज्ञापन
पढ़ें : पति को तलाक देकर प्रेमी से रचाई शादी, आखिर में मिला तो सिर्फ धोखा
विज्ञापन
वृद्धा ने बताया कि उसके दो बेटे हैं, वे भी परेशान हैं। वृद्धा ने चौकी इंचार्ज से कहा कि यदि पति ने तलाक दे दिया तो वो इस उम्र में कहां जाएगी। अब तो शरीर भी साथ नहीं देता। उसने मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने वृद्धा को मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह लिखित में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/