{"_id":"5d45f8a88ebc3e6cbe42aeed","slug":"two-badmas-arrested-kithor-news-mrt436574957","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। पुलिस ने कस्बा स्थित बाईपास पर शुक्रवार तड़के चेकिंग के दौरान बिना नंबर की एक कार को रोकने का प्रयास किया था। जिस पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। इस पर पुलिस नेे बदमाशों को फफूंडा के जंगल में घेर लिया था। वहां मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पैरों में गोली लग गई थी। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे थे। पुलिस ने फरार दोनों बदमाशों को शुक्रवार को दबोच लिया। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने खरखौदा बाईपास स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने शुक्रवार तड़के चेकिंग के दौरान बिना नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया था। इस पर कार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया। कार बिजौली मोड़ से गांव चांदसारा चकरोड पर फंस गई थी। पीछे से आई पुलिस को देख बदमाश फायरिंग करते हुए फफूंडा के जंगल मे घुस गए थे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैैर में गोली लग गई थी। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। घायल दोनों बदमाश सोनू उर्फ ओमपाल पुत्र राजपाल निवासी छुछाई व शानू उर्फ नैपाली पुत्र चमन सिंह निवासी अब्दुल्लापुर को उपचार के बाद जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस फरार आरोपी अहमद पुत्र फारुख निवासी वीरमपुर थाना सिंभावली हापुड़ व बॉबी उर्फ कपिल पुत्र रामदास निवासी स्याल थाना भावनपुर दोनों की तलाश में लगी रही। इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष बिष्ट के अनुसार शुक्रवार शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि हापुड़ रोड स्थित जेपी ढाबे पर फरार दोनों बदमाश खड़े हैं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनसे दो तमंचे एवं कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने शनिवार को दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।